DW-World: खोज का दायरा बढ़ाएं
कीवर्ड और संबंधित शब्द
इस श्रेणी में खोजेंRubrik>सभी श्रेणियां>>श्रेणी >>>समाचार>>>ख़ास ख़बर >>>खेल खिलाड़ी >>>सरोकार >>>खोज >>>रंग तरंग >>>हम और आप>>जर्मनी को जानिए>>>जर्मनी के झरोखे>>जर्मन पाठमाला>>>जर्मन सीखिये>>>>Deutsch - warum nicht?>>>>Wieso nicht?>>>>Marktplatz>>>जर्मन सिखाना>>>>Deutsch - warum nicht?>>>>Wieso nicht?>>>जर्मन XXL>>DW-RADIO>>>हिन्दी कार्यक्रम सुनिए >>>हमारा पता >>DW-TV>>>Program>>हमारी आपकी बात>>>Podcast>>>Mobile>>>RSS
तारीख़.....तक.....से
हमें आपसी लड़ाई का अखाड़ा न बनाएं: करज़ई
अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भारत और पाकिस्तान से साफ़ साफ़ कहा है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद अफ़ग़ानिस्तान को परोक्ष लड़ाई का मैदान न बनाएं. अमेरिका और ईरान से भी कहा कि हमारी धरती पर तुम्हारी लड़ाई नहीं चाहिए.
पाक हॉकी टीम ने सामूहिक संन्यास लिया
वर्ल्ड कप हॉकी में बेहद ख़राब प्रदर्शन से रसातल की ओर जाने वाली पाकिस्तान की टीम के 18 खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से संन्यास की घोषणा की. 12 देशों के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम आख़िरी स्थान पर रही. सिर्फ़ एक मैच जीती.
समन के बाद मोदी के इस्तीफ़े की मांग
गुजरात दंगों का जिन्न फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आ खड़ा हुआ है. विशेष जांच टीम ने उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए हाज़िर होने का समन जारी किया है. कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का इस्तीफ़ा मांगा.
सचिन 400 रन का भी रिकॉर्ड तोड़ें: लारा
सचिन तेंदुलकर के प्रतिद्वंद्वी रहे और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों की कतार में खड़े किए जाने वाले ब्रायन लारा ने तेंदुलकर को दोहरे शतक पर बधाई दी. लारा ने कहा, अगर सचिन उनके 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो उन्हें ख़ुशी होगी.
इंतज़ार ख़त्म, आज से आईपीएल
कड़ी सुरक्षा लेकिन पूरे धूम धड़ाके के साथ आईपीएल-3 आज से शुरू हो रहा है. आज पहला ही मैच आईपीएल-2 की चैंपियन टीम डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. गांगुली को ज़ोरदार शुरूआत की उम्मीद.
खिलाड़ियों पर पाबंदी से अकरम सन्न
पाकिस्तान के सबसे सीनियर खिलाड़ियों पर लगी पाबंदी से वहां के महान पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम सन्न हैं. अकरम ने कहा कि इससे पाकिस्तान बोर्ड की खिल्ली उड़ रही है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए.
गूगल और चीन में संकट पर बातचीत
इंटरनेट की सबसे बड़ी कंपनी गूगल चीन के साथ जारी अपने गतिरोध पर बातचीत कर रही है और इसके बाद ही तय होगा कि भविष्य में गूगल चीन में पांव जमाए रखेगी या नहीं. सेंसरशिप और पाबंदियों के बीच गूगल ने चीन छोड़ने की बात कही थी.
ओबामा ने नोबेल पुरस्कार राशि दान की
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नोबेल पुरस्कार जीतने पर मिली रकम को दान देने का फ़ैसला किया है. नोबेल शांति पुरस्कार का यह पैसा अमेरिकन इंडियन कॉलेज फंड समेत दस संस्थाओं को दिया जाएगा.
तालिबान से बात करने को तैयार अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि उनकी सरकार तालिबान प्रमुख मुल्लाह उमर से बात करेगी. लेकिन उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे पर सहयोग नहीं कर रहे हैं. करज़ई आज पाकिस्तान के दौरे पर गए हैं.
पारदर्शी गैस सिलेंडर को सरकार की मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने पारदर्शी गैस सिलेंडर के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. इसके तहत फ़ाइबर ग्लास के बने महंगे सिलेंडर बाज़ार में आ सकेंगे. ग्राहक सिलेंडर में कितनी गैस है, इसका पता बाहर से देखकर ही लगा सकेंगे.
अमेरिका में भारतीय वैज्ञानिक को सम्मान
भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफ़ेसर मनोरंजन 'मानो' मिश्रा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नेवाडा, रेनो ने सम्मानित किया है. नवीनीकृत ऊर्जा में मिश्रा के शोध के लिए उन्हें 'रीजेंट्स रिसर्चर अवार्ड' दिया गया है.
पवन ऊर्जा में एशिया की बड़ी छलांग
अनुमान है कि इस साल पवन ऊर्जा से बनने वाली बिजली 190,000 मेगा वॉट तक पहुंच जाएगी, जबकि दस साल पहले यह सिर्फ़ 20,000 मेगावॉट थी. इस बढ़ते उत्पादन की वजह इस क्षेत्र में एशिया की प्रगति है.
सार्कोज़ी की वफ़ादारी पर ब्रूनी को भरोसा
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी की पत्नी कार्ला ब्रूनी सार्कोज़ी को इस बात का भरोसा है कि उनके पति उनसे बेवफ़ाई नहीं कर सकते हैं. ब्रूनी अपनी प्रेम कथा को परियों की कहानी जैसा बताती हैं.
प्राग की सैर करेंगे खिलौने!
क्या आपने कभी अपने पसंदीदा टैडी बेयर या गुड़िया को एक यात्रा पर भेजने की सोची है. चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में एक ऐसी कंपनी है जो कुछ फ़ीस लेकर आपके प्यारे टैडी या गुड़िया को ख़ूबसूरत शहर घुमा लाएगी.
डॉल्फ़िन के दर्द की सच्चाईः द कोव
कभी परंपरा, कभी ज़रूरत तो कभी मनोरंजन के नाम पर इंसान ने हमेशा ही प्रकृति से मनमाना व्यवहार किया है.'द कोव' नामक डॉक्युमेंट्री हमें एक ऐसे ही जघन्य और क्रूर बरताव के बारे में बताती है.
हमें लिखें
Download Hindi Font
समझदार सैंया
01:30-02:00 UTC
15:00-15:30 UTC
जीतिए शानदार इनाम
हवा में पहेली
सपनों का सौदागर
फ़ेसबुक पर डॉयचे वेले
अंग्रेज़ी
उर्दू
बांग्ला
हमारे कार्यक्रम
Hindi via RSS