समाचार | 11.03.2010 | 17:00 UTC
चिली में फिर भूकंप
गुरुवार को चिली में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने ने दो शहरों को हिला कर रख दिया. यह भूकंप गुरुवार को ऐसे समय आया जब वहां नए राष्ट्रपति सेबास्टियान पिनेरा शपथ लेने वाले थे. चिली के मध्य में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. किसी के हताहत होने की ख़बर फ़िलहाल नहीं है. 27 फ़रवरी को आए 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने चिली में 450 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली थी.











